Bihar Jeevika Answer Key 2025 Out
बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित हुई थी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 थी। ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट, एरिया कोऑर्डिनेटर, एकाउंटेंट, ऑफिस असिस्टेंट, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर और ब्लॉक आईटी एग्जिक्यूटिव के लिए यह आंसर की जारी की गई है। उम्मीदवार नामांकन संख्या, पंजीकरण संख्या या जन्म तिथि से लॉगिन कर Answer Key देख सकते हैं। सीधा लिंक नीचे दिया गया है।